Friday, 10 April 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UP News: वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में पलटी नाव; 10 पर्यटकों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के अनुसार, वृंदावन (Vrindavan) में यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्री बांके बिहारी मंदिर से लगभग 2 किलोमीटर दूर है। हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम भी शामिल हुई।
[caption id="attachment_107488" align="aligncenter" width="1200"]
Mathura Yamuna Boat Tragedy[/caption]
रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी
डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया कि पर्यटक दो नावों में सवार थे, जिनमें से एक नाव पलट गई। उस नाव में करीब 25 से 27 लोग सवार थे। अब तक 12 घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 3 से 5 लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाव की क्षमता केवल 15 लोगों की थी, लेकिन उसमें अधिक लोगों को बैठाया गया। किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। तेज हवा और नाव का पीपा पुल से टकराना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।