Thursday, 31 July 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
UP New Chief Secretary: उत्तर प्रदेश के नए चीफ सैक्रेटरी बने एसपी गोयल, CM योगी के हैं बेहद करीबी अफसर
डेली संवाद, लखनऊ।
UP New Chief Secretary: उत्तर प्रदेश को नया चीफ सैक्रेटरी मिल गया है। सीनियर IAS एसपी गोयल (SP Goyal IAS) यानी शशि प्रकाश गोयल उत्तर प्रदेश के नए चीफ सैक्रेटरी (Chief Secretary) बनाए गए हैं। इससे पहले मनोज कुमार सिंह (Manoj Kumar Singh) इस पद पर थे जो आज यानी गुरुवार को रिटायर हो गए, उनको सेवा विस्तार यानी एक्सटेंशन नहीं मिला। एसपी गोयल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बेहद करीबी माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
उत्तर प्रदेश
(Uttar Pradesh)
के नए चीफ सैक्रेटरी एसपी गोयल (SP Goyal IAS), गंभीर और मेहनती अधिकारी हैं जो बिना चर्चा में आए अपने काम पर यकीन रखते हैं। वह 1989 बैच के IAS हैं। योगी सरकार मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ाना चाहती थी। मनोज सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसरों में गिना जाता था। ऐसे में योगी सरकार ने करीब 20 दिन पहले उनके सेवा विस्तार के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा था, लेकिन वहां से हरी झंडी नहीं मिली।
[caption id="attachment_80215" align="aligncenter" width="1200"]
IAS SP Goyal UP NEW CHIEF SECRETARY[/caption]
IAS SP Goyal UP NEW CHIEF SECRETARY News Update[/caption]
IAS SP Goyal UP NEW CHIEF SECRETARY[/caption]
इन अफसरों को पीछे छोड़ा
वहीं, एसपी गोयल ने मुख्य सचिव की कुर्सी की प्रतिस्पर्धा में वरिष्ठ आईएएस दीपक कुमार और दिवेश कुमार चतुर्वेदी को पीछे छोड़ा। एसपी गोयल अब जनवरी 2027 तक उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बने रहेंगे। उनका रिटायरमेंट जनवरी 2027 में होगा। एसपी गोयल ने गुरुवार की शाम अपना पदभार ग्रहण कर लिया। मुख्य सचिव के सूचना अधिकारी की ओर से इस बात की सूचना मीडिया को दी गई है। एसपी गोयल की नियुक्ति की घोषणा ने लखनऊ के प्रशासनिक गलियारों में उत्साह पैदा कर दिया है। उनकी नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चर्चाएं थीं। यह फैसला राज्य के प्रशासनिक ढांचे में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। [caption id="attachment_80216" align="aligncenter" width="1200"]
IAS SP Goyal UP NEW CHIEF SECRETARY News Update[/caption]