Wednesday, 17 June 2026
उत्तर प्रदेश
UP News: बालिका शिक्षा को नई उड़ान दे रही योगी सरकार, केजीबीवी में सुरक्षा से स्मार्ट शिक्षा तक 18 सूत्रीय एक्शन प्लान
डेली संवाद, लखनऊ।
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है।
इसी क्रम में विगत दिनों आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में छात्राओं की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल अधिगम, छात्रावास संचालन, खेल गतिविधियों, छात्रवृत्ति भुगतान तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़े 18 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। योगी सरकार का लक्ष्य प्रत्येक बालिका को सुरक्षित, सुविधायुक्त और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। योगी सरकार बालिका शिक्षा को केवल विद्यालयी पढ़ाई तक सीमित नहीं रख रही।
सुरक्षा, सुविधा और पोषण पर विशेष फोकस
उसे सुरक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल साक्षरता, खेल, छात्रावास सुविधाओं और जीवन कौशल से जोड़ते हुए समग्र विकास का माध्यम बना रही है। सुरक्षा से शिक्षा, छात्रवृत्ति से स्मार्ट लर्निंग और छात्रावास से खेल सुविधाओं तक दिए गए निर्देश स्पष्ट करते हैं कि योगी सरकार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को बालिका सशक्तीकरण के सशक्त केंद्रों के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल प्रदेश की हजारों बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आत्मनिर्भर भविष्य की नई संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
भीषण गर्मी को देखते हुए सभी विद्यालयों में कूलर, पंखे, एग्जॉस्ट फैन और जनरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एक सप्ताह के भीतर खाद्यान्न आपूर्ति से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी कर विद्यालयों में आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने को कहा गया है।बालिकाओं एवं स्टाफ की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा छात्राओं को ग्रीष्मकालीन गृहकार्य उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है।