ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 27 December 2025

Upcoming Cars in India: 2026 में बदलेगा कार बाजार का नक्शा, Mahindra XUV7XO से Renault Duster तक 17 नई गाड़ियों की एंट्री

Upcoming Cars in India: 2026 में बदलेगा कार बाजार का नक्शा, Mahindra XUV7XO से Renault Duster तक 17 नई गाड़ियों की एंट्री
डेली संवाद, नई दिल्‍ली। Upcoming Cars in India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए साल 2026 बेहद खास रहने वाला है। देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनियां अगले साल अपने कई नए और अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। SUV सेगमेंट से लेकर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों तक, 2026 में भारतीय ग्राहकों को कुल मिलाकर करीब 17 नई कारों के विकल्प मिलने वाले हैं। इनमें Mahindra XUV7XO, Renault Duster, Maruti, Tata, Hyundai और Kia जैसे बड़े ब्रांड्स के नाम शामिल हैं। भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारत में भले ही हैचबैक, सेडान और MPV जैसे सेगमेंट मोजूद है, लेकिन ग्राउंड क्लीयरेंस, रोड प्रेजेंस, स्पेस और सेफ्टी की वजह से SUVs को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी वजह से तकरीबन सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी में है। [caption id="attachment_84436" align="aligncenter" width="1200"] mahindra vehicles mahindra vehicles[/caption]

Mahindra XUV7XO

XUV500 से शुरू होकर XUV700 तक का सफर तय करने के बाद, महिंद्रा अब अपनी फ्लैगशिप SUV को XUV7XO नाम देने जा रही है। इसमें नया फ्रंट डिजाइन और बिल्कुल नया इंटीरियर मिलेगा। सबसे बड़ा बदलाव होगा ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, जो पहली बार महिंद्रा की किसी SUV में देखने को मिलेगा।

नई Kia Seltos

दूसरी जनरेशन Kia Seltos को पहले ही अनवील किया जा चुका है। इसे भारत में 2 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। नई Seltos अब सेगमेंट की सबसे लंबी SUV बन गई है। चौड़ाई और व्हीलबेस में बढ़ोतरी हुई है और इंटीरियर को पूरी तरह नया डिजाइन दिया गया है, जबकि इंजन लाइन-अप पहले जैसा ही रहेगा।

Maruti eVitara

Maruti Suzuki eVitara को साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। यह मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसकी ड्राइविंग रेंज 500 किमी से ज्यादा है। इसमें पैसेंजर की सेफ्टी के लिए एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

Tata Harrier और Safari का पेट्रोल वर्जन

Tata Motors की नई 1.5 लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन अब Harrier और Safari में भी मिलेगा। इन दोनों SUVs में नया Accomplished Ultra टॉप वेरिएंट भी पेश किया गया है। गाड़ियों को अनवील किया जा चुका है। इनकी कीमतों का खुलासा साल 2026 के शुरुआत में किया जा सकता है। [caption id="attachment_52175" align="aligncenter" width="800"] Car[/caption]

Renault Duster

रेनो डस्टर को 26 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले इसके टीजर जारी करने शुरू कर दिए गए हैं। इसे पहले के मुकाबले नए डिजाइन से लेकर प्रीमियम फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Nissan Tekton

Nissan Tekton की लॉन्च तारीख की अभी घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, कंपनी ने यह कंफर्म जरूर कर दिया है कि इसे साल 2026 में लॉन्च किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे साल 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

Tata Sierra EV

Sierra ICE के बाद Tata अब Sierra EV लॉन्च करने जा रही है। इसका फ्रंट डिजाइन अलग होगा। इसमें Harrier EV के कई फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे। इसमें ड्यूल मोटर AWD वर्जन की भी संभावना जताई जा रही है। [caption id="attachment_93549" align="aligncenter" width="1200"] Tata Sierra launched in India Tata Sierra launched in India[/caption]

Tata Punch Facelift और Punch EV Facelift

Punch पहले से ही भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल है। 2026 में Punch ICE को बड़ा एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेट मिलेगा, जबकि Punch EV फेसलिफ्ट में हल्के बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके लॉन्च की घोषणा कंपनी की तरफ से की जा चुकी है।

Skoda Kushaq Facelift

स्कोडा अपनी कुसाक का फेसलिफ्ट साल 2026 में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इसे MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
इसके डिजाइन में मामूली बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं, लेकिन फीचर में बड़ा अपडेट दिया जाएगा। इसमें 60 कैमरा, ADAS और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

Mahindra Scorpio N Facelift

हाल के समय में Scorpio N महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। कंपनी इसके फेसलिफ्ट को लाने की तैयारी कर रही है। इसके फेसलिफ्ट में एक्सटीरियर में छोटे बदलाव होंगे, लेकिन इंटीरियर और फीचर्स में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। [caption id="attachment_92834" align="aligncenter" width="1200"] Mahindra BE 6 and XEV 9e Mahindra car[/caption]

MG Majestor

इसे 2025 Bharat Mobility Expo में पेश किया गया था। इसके साल 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह Gloster से ऊपर पोजिशन की जाएगी और इसमें ट्रिपल लॉकिंग डिफरेंशियल जैसे ऑफ-रोड फीचर्स मिलेंगे।

Mahindra Vision S

Freedom NU इवेंट में पेश की गई Vision S एक सब-4 मीटर SUV होगी। लॉन्च के समय इसे Scorpio नाम दिया जा सकता है। इसमें इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हाल ही में इसके टेस्टिंग मॉडल को भारत की सड़कों पर स्पॉट भी किया गया है। [caption id="attachment_84435" align="aligncenter" width="1200"] mahindra vehicles News mahindra vehicles [/caption]

Maruti Suzuki Brezza Facelift

Brezza फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। CNG वर्जन में अंडरबॉडी CNG टैंक मिल सकता है, जिससे बूट स्पेस बेहतर होगा। डिजाइन में हल्के बदलाव और फीचर्स में बढ़ोतरी होगी। कंपनी इसे साल 2026 के पहले तिमाही में लॉन्च कर सकती है।

Mahindra Thar Facelift

Thar को हाल ही में अपडेट मिला था, लेकिन अब 2026 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन आएगा। इसमें Thar Roxx से प्रेरित ग्रिल, नए LED हेडलैंप और नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। इसके लॉन्च की उम्मीद इसलिए भी बढ़ी है, क्योंकि इसके टेस्टिंग मॉडल को स्पॉट किया गया है। [caption id="attachment_88427" align="aligncenter" width="1200"] Hyundai Car Discount in October Hyundai Car  [/caption]

Hyundai की नई SUV

Hyundai की एक नई SUV भारत में टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई की इस नई SUV को Venue से नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसका भारत में सीधा मुकाबला Maruti Fronx से देखने के लिए मिलेगा।

ग्राहकों के लिए क्या है खास?

2026 में लॉन्च होने वाली इन 17 गाड़ियों के साथ भारतीय ग्राहकों को ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS), बेहतर कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प मिलेंगे। साथ ही, अलग-अलग बजट सेगमेंट में नई कारें आने से ग्राहकों के पास ज्यादा विकल्प होंगे। कुल मिलाकर, साल 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा और रोमांचक साल साबित हो सकता है, जहां नई टेक्नोलॉजी और नए डिजाइन के साथ कार बाजार में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।