ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 28 July 2025

UPI Rules 2025: PhonePe, GPay, Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 तारीख से बदल जाएंगे ये नियम

UPI Rules 2025: PhonePe, GPay, Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 तारीख से बदल जाएंगे ये नियम
डेली संवाद, चंडीगढ़। UPI Rules 2025: आग आप पेटीएम, फोनपे, जीपे या किसी अन्य UPI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है आपको एक बार ये खबर पढ़ लेनी चाहिए।

50 से ज्यादा बैलेंस चेक नहीं कर सकेंगे

बता दे कि 1 अगस्त 2025 से नए UPI नियम लागू होने जा रहे है। 1 अगस्त से आप एक दिन में 50 से ज्यादा बार UPI एप के जरिए बैलेंस चेक नहीं कर सकेंगे। ये बदलाव यूजर्स, बैंकों और मर्चेंट्स, सभी के लिए हैं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इसके साथ ही ऑटो-पे (जैसे EMI, सब्सक्रिप्शन या बिल पेमेंट) अब दिन में किसी भी समय नहीं, बल्कि तय समय स्लॉट्स में होंगे। वहीं अगर कोई पेमेंट अटक जाता है तो आप उसका स्टेटस सिर्फ 3 बार चेक कर सकते हैं, वो भी हर बार 90 सेकेंड के गैप के साथ।

सिस्टम स्लो हो जाता

NPCI का कहना है कि UPI सिस्टम पर बहुत ज्यादा लोड पड़ रहा है, खासकर पीक ऑवर्स (सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और शाम 5 से रात 9:30 बजे) में। बार-बार बैलेंस चेक करना या ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक करने से सिस्टम स्लो हो जाता है। [caption id="attachment_5415" align="alignnone" width="800"] UPI UPI[/caption] आम यूजर्स के लिए ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा। आपका रोज का पेमेंट, बिल पेमेंट, या मनी ट्रांसफर उसी तरह काम करेगा। बस अगर आप दिन में 50 बार से ज्यादा बैलेंस चेक करते हैं, तो लिमिट क्रॉस होने पर आपको रुकना पड़ेगा। ऑटो-पे पेमेंट्स अपने आप तय समय पर हो जाएंगे तो आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं।