ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 18 July 2026

America News: अमेरिका में PR पाने की तैयारी कर रहे लोगों को झटका, ग्रीन कार्ड के नियमों में होने जा रहा बड़ा बदलाव

US News
US News
डेली संवाद, अमेरिका। America News: अमेरिका (America) में स्थायी निवास (Green Card) का इंतजार कर रहे प्रवासियों के लिए ट्रंप प्रशासन एक सख्त नियम लागू करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए पायलट प्रोग्राम के तहत कुछ ग्रीन कार्ड आवेदकों को 1 लाख डॉलर तक की वित्तीय गारंटी यानी बॉन्ड जमा करना पड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया अभी अंतिम रूप में नहीं पहुंची है, लेकिन इसे जल्द लागू किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यह नियम विदेशों में मौजूद अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के जरिए प्रवासी वीजा के लिए आवेदन करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों पर लागू हो सकता है। [caption id="attachment_7532" align="aligncenter" width="1200"] America News America News[/caption]

बॉन्ड राशि वापस की जा सकती

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत, वीजा मंजूर होने से पहले आवेदकों को भारी रकम बतौर सुरक्षा बॉन्ड जमा करनी पड़ सकती है। हालांकि, यह राशि स्थायी रूप से जब्त नहीं की जाएगी। नियमों का पालन करने और भविष्य में अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के बाद यह बॉन्ड राशि वापस की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अलावा, अमेरिका (America) में पहले से रह रहे परिवार के सदस्य भी आवेदक की ओर से यह बॉन्ड जमा कर सकते हैं। शुरुआत में इस योजना को कुछ चुनिंदा देशों के नागरिकों पर लागू किए जाने की संभावना है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन ने अभी तक उन देशों की सूची जारी नहीं की है। [caption id="attachment_9475" align="aligncenter" width="1200"] US Visa US Visa[/caption] इस प्रस्तावित नियम का उद्देश्य प्रवासियों की जिम्मेदारियों और आव्रजन नियमों के पालन को सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। हालांकि, अंतिम फैसला और लागू होने की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।