Wednesday, 03 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
US H-1B Visa: अमेरिका में H-1B वीजा के लिए 2 लाख से अधिक लोगों ने चुकाए 1 लाख डॉलर, हुआ बड़ा खुलासा
डेली संवाद, अमेरिका।
US H-1B Visa: अमेरिका (US) में काम करने के लिए H-1B वीजा को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में 2.86 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से दो लाख से ज्यादा आवेदकों ने प्राथमिकता के आधार पर प्रोसेसिंग के लिए 1 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) का भारी शुल्क चुकाया है।
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के मंत्री मार्कवायने मुलिन ने सीनेट की विनियोग उपसमिति में जानकारी देते हुए बताया कि यह विकल्प चुनने वाले आवेदकों के मामलों का निपटारा लगभग 15 दिनों में कर दिया जाता है, जबकि सामान्य प्रक्रिया में करीब साढ़े सात महीने का समय लगता है।
[caption id="attachment_11938" align="aligncenter" width="1200"]
Donald Trump[/caption]
America News[/caption]
इसी दौरान सीनेटरों ने यह भी चिंता जताई कि जहां बड़े शहरों और टेक हब्स के लिए विशेषज्ञ आसानी से उपलब्ध हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टर और शिक्षक जैसी जरूरी सेवाओं के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
Donald Trump[/caption]
डॉक्टरों की भारी कमी
सुनवाई के दौरान अमेरिकी सीनेटर सुसैन कॉलिंस ने ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों की भारी कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि मेन राज्य के एक ग्रामीण अस्पताल को विदेश से जरूरी सर्जन लाने के लिए यह महंगा शुल्क देना पड़ा।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सीनेटर कॉलिंस ने सवाल उठाया कि क्या मेडिकल प्रोफेशनल्स को इस भारी शुल्क से छूट दी जा सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। इस पर मंत्री मुलिन ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर विचार करेगी और जरूरत पड़ने पर समाधान निकाला जाएगा। [caption id="attachment_12661" align="aligncenter" width="1200"]
America News[/caption]
इसी दौरान सीनेटरों ने यह भी चिंता जताई कि जहां बड़े शहरों और टेक हब्स के लिए विशेषज्ञ आसानी से उपलब्ध हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टर और शिक्षक जैसी जरूरी सेवाओं के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।