Friday, 03 April 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
US Indiana Cancels Licenses: अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला, पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द किए, अब नहीं चला पाएंगे ट्रक, जाने वजह
डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर।
US Indiana Cancels Licenses Punjabi Truck Drivers: अमेरिका के इंडियाना राज्य में पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस कैंसिल कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने ट्रक ड्राइवरों को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है, जिसका असर खास तौर पर पंजाबी मूल के प्रवासियों पर पड़ा है। राज्य के गवर्नर माइक ब्रॉन ने मार्च 2026 में हाउस एनरोल्ड एक्ट 1200 पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद करीब 1790 ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए। इनमें अधिकतर पंजाबी ड्राइवर शामिल बताए जा रहे हैं।
अमेरिका
(US)
में इंडियाना ब्यूरो ऑफ मोटर व्हीकल्स (BMV) ने 16 मार्च 2026 को इन ड्राइवरों को नोटिस भेजकर उनके कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) रद्द करने की जानकारी दी थी। यह नया कानून 1 अप्रैल से लागू हुआ, जिसके तहत सभी “नॉन-डोमिसाइल्ड CDL” अपने आप अमान्य हो गए। खास तौर पर उन ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द किए गए, जिनके पास वैध वीजा श्रेणियां जैसे H-2A, H-2B या E-2 नहीं थीं।