ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 December 2025

US Travel Ban: अमेरिका में एंट्री हुई और सख्त, ट्रंप ने 30 से ज्यादा देशों पर लगाई पाबंदी, पढ़े लिस्ट

डेली संवाद, अमेरिका। US Travel Ban: अमेरिका (America) जाने का अपना देख रहे लोगों को डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रैवल और इमिग्रेशन नियमों को और सख्त करते हुए ट्रैवल बैन का दायरा बढ़ा दिया है। मिली जानकारी के नए फैसले के तहत पांच और देशों को पूरी तरह ट्रैवल बैन की सूची में शामिल किया गया है, जबकि कई अन्य देशों के नागरिकों पर आंशिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। यह कदम अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के नाम पर उठाया गया है। [caption id="attachment_88195" align="aligncenter" width="1200"] USA America USA America[/caption]

सख्त शर्तों के मिलेगी यात्रा की अनुमति

इससे पहले जून में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) ने ऐलान किया था कि 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर पूरी तरह रोक रहेगी, जबकि सात अन्य देशों पर सख्त शर्तों के साथ यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
उस समय ट्रैवल बैन की लिस्ट में अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, रिपब्लिक ऑफ कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल थे। वहीं, बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों पर आंशिक प्रतिबंध लगाए गए थे। [caption id="attachment_88732" align="aligncenter" width="1200"] Donald Trump Donald Trump[/caption]

यात्रा पर लगाई रोक

अब मंगलवार को ट्रंप प्रशासन ने इस लिस्ट का और विस्तार कर दिया है। नई घोषणा के मुताबिक बुर्किना फासो, माली, नाइजर, साउथ सूडान और सीरिया को पूरी तरह ट्रैवल बैन के दायरे में लाया गया है। इसके अलावा फिलिस्तीनी अथॉरिटी द्वारा जारी ट्रैवल डॉक्यूमेंट रखने वाले लोगों की अमेरिका यात्रा पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, अमेरिका ने 15 और देशों को आंशिक प्रतिबंधों की सूची में शामिल किया है। इनमें अंगोला, एंटीगुआ और बारबुडा, बेनिन, कोट डी आइवर, डोमिनिका, गैबॉन, गाम्बिया, मलावी, मॉरिटानिया, नाइजीरिया, सेनेगल, तंजानिया, टोंगा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं।