ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 06 January 2026

US Visa: अमेरिका का भारतीयों को बड़ा झटका, स्टूडेंट-वर्क वीजा पर बढ़ाई सख्ती, छात्रों की बढ़ी मुसीबत

US News
US News
डेली संवाद, अमेरिका। US Visa: भारत से अमेरिका (America) जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका ने भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका ( America ) सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नए नियमों के अनुसार, अब भारतीय आवेदक स्टूडेंट (F-1), विज़िटर (B-1/B-2) और वर्क वीज़ा (H-1B समेत अन्य) के लिए वीज़ा इंटरव्यू (Visa Interview) तीसरे देशों में नहीं दे सकेंगे। [caption id="attachment_74026" align="aligncenter" width="1200"] Schengen Visa Schengen Visa[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

अब तक भारतीय आवेदक लंबी वेटिंग से बचने के लिए दुबई, सिंगापुर, थाईलैंड और अन्य देशों में अमेरिकी वीज़ा इंटरव्यू करवा रहे थे, लेकिन अब यह विकल्प पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। जिससे भारतीयों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि अब वीजा (Visa) हासिल करने में देरी हो सकती है।

वीज़ा इंटरव्यू की प्रतीक्षा अवधि लंबी

विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम वीज़ा प्रक्रिया को अधिक केंद्रीकृत और सख्त बनाने, आवेदकों की बेहतर जांच (verification), और नियमों के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह बदलाव अमेरिकी दूतावासों पर अपॉइंटमेंट का दबाव बढ़ाएगा और वीज़ा इंटरव्यू की प्रतीक्षा अवधि भी लंबी हो सकती है। [caption id="attachment_81121" align="aligncenter" width="1200"] US Visa US Visa[/caption]

प्रभाव:

  • छात्रों की शैक्षणिक योजनाएं और प्रोफेशनल्स की जॉब जॉइनिंग डेट पर इसका असर पड़ सकता है।
  • यात्रियों को बेहतर प्लानिंग और पहले से वीज़ा स्लॉट बुक करने की सलाह दी जा रही है।
  • डॉक्युमेंट्स की पूरी तैयारी के साथ आवेदन करना होगा, साथ ही यात्रा या पढ़ाई की समयसीमा तय करते समय संभावित देरी का ध्यान रखना होगा।
इस फैसले के बाद, भारतीय नागरिकों को अब केवल भारत में ही वीज़ा इंटरव्यू देना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक भारत में अपॉइंटमेंट क्षमता बढ़ाई नहीं जाती, तब तक यह नया नियम भारतीय आवेदकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। फिलहाल किसी प्रकार की आधिकारिक छूट या अपवाद की घोषणा नहीं की गई है। [caption id="attachment_75238" align="aligncenter" width="1200"] America News America News[/caption] अगर आप अमेरिका जाने की योजना बना रहे हैं, तो अब से वीज़ा आवेदन की प्रक्रिया में अतिरिक्त समय का ध्यान रखें और अपनी यात्रा की योजना पहले से तैयार करें। वीज़ा स्लॉट को जल्दी बुक करें और सभी जरूरी दस्तावेज़ों को ठीक से तैयार करें, ताकि किसी भी प्रकार की देरी से बचा जा सके।