ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 15 February 2025

USA Deported Indians: अमेरिका से डिपोर्ट होकर अमृतसर पहुंच रहे पंजाबियों की लिस्ट आई सामने, जालंधर के 5 लोगों समेत इन शहरों के लोग शामिल

USA Deported Indians: अमेरिका से डिपोर्ट होकर अमृतसर पहुंच रहे पंजाबियों की लिस्ट आई सामने, जालंधर के 5 लोगों समेत इन शहरों के लोग शामिल

डेली संवाद, अमेरिका। USA Deported Indians: अमेरिका (America) द्वारा अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई की जा रही है। बता दे कि को अमेरिका द्वारा अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट किया जा रहा है।

अवैध अप्रवासियों को लेकर दो और विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक आज आने वाले विमान में 119 प्रवासी हैं। बताया जा रहा है कि जो विमान आ रहा है इनमें से 67 पंजाबी हैं।

US Indian Migrants Deportation
US Indian Migrants Deportation

आज पहुंचने वाले पंजाबियों में गुरदासपुर के 11, होशियारपुर के 10, कपूरथला के 10, पटियाला के 7, अमृतसर के 6, जालंधर के 5, फिरोजपुर के 4, तरनतारन के 3, मोहाली के 3, संगरूर के 3, रोपड़ के 1, लुधियाना का 1, मोगा का 1, फरीदकोट का 1 और फतेहगढ़ साहिब का 1 युवा शामिल हैं।

US Indian Migrants Deportation
US Indian Migrants Deportation

इसके अलावा कल 16 फरवरी को 157 भारतीय DEPORT के तौर पर पहुंचेंगे। इनमें पंजाब के 54 लोग हैं। इनमें पंजाब से 54, हरियाणा से 60, गुजरात से 34, उत्तर प्रदेश से 03, महाराष्ट्र से 01, राजस्थान से 01, उत्तराखंड से 01, मध्य प्रदेश से 01, जम्मू-कश्मीर से 01 और हिमाचल प्रदेश से 1 शामिल है।