Monday, 22 December 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
UP Budget: योगी सरकार ने विधानसभा में प्रस्तुत किया ₹24,496.98 करोड़ का अनुपूरक बजट
डेली संवाद, लखनऊ।
UP Budget: योगी सरकार ने सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए रु24,496.98 करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि यह अनुपूरक बजट प्रदेश में विकास की निरंतरता बनाए रखने, आवश्यक क्षेत्रों में अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने और बदलती जरूरतों के अनुरूप योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से लाया गया है।
वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025–26 के लिए प्रदेश का मूल बजट रु808,736.06 करोड़ का था, जबकि प्रस्तुत अनुपूरक बजट मूल बजट के अनुपात में 3.03 प्रतिशत है। अनुपूरक बजट को मिलाकर वित्तीय वर्ष 2025-26 का कुल बजट अब 833,233.04 करोड़ का हो गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकासात्मक प्राथमिकताओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर केंद्रित है।
[caption id="attachment_97323" align="aligncenter" width="1200"]
Yogi Adityanath[/caption]
Yogi Adityanath[/caption]
Yogi Adityanath[/caption]
राजस्व और पूंजीगत व्यय का संतुलित प्रावधान
प्रस्तुत अनुपूरक बजट में राजस्व व्यय के रूप में रु18,369.30 करोड़, पूंजीगत व्यय के रूप में रु6,127.68 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य राजस्व आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ पूंजीगत निवेश को बढ़ाकर आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है।उद्योग, ऊर्जा और स्वास्थ्य को मिला बजट
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ( Suresh Khanna ) ने बताया कि अनुपूरक बजट में प्रदेश की आर्थिक प्रगति और जनकल्याण से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। इसके अंतर्गत औद्योगिक विकास के लिए रु4,874 करोड़, पावर सेक्टर के लिए रु4,521 करोड़, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए रु3,500 करोड़, नगर विकास के लिए रु1,758.56 करोड़, तकनीकी शिक्षा के लिए रु639.96 करोड़ की धनराशि प्रस्तावित की गई है। [caption id="attachment_97309" align="aligncenter" width="1200"]
Yogi Adityanath[/caption]