Tuesday, 26 August 2025
जम्मू-कश्मीर
Vaishno Devi Yatra Landslide: माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा, एक महिला समेत 6 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल, यात्रा रोकी गई
डेली संवाद, जम्मू।
Vaishno Devi Yatra Landslide News Update: जम्मू के कटड़ा में माता वैष्णो देवी (Vaishno Devi) यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ है। यात्रा के पारंपारिक रूट अर्द्धकुंवारी पर स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुए भूस्खलन में एक महिला समेत चार पुरुष श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 14 के करीब श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों को कटड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद ककड़ेयाल स्थित नारायणा अस्पताल स्थानांतिरत कर दिया गया है।
वैष्णो देवी
(Vaishno Devi)
यात्रा मार्ग पर हुए हादसे में कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल श्रद्धालुओं की पहचान संगीता उम्र 47 पत्नी मिंटु और उनकी बेटी उमंग उम्र 24 पुत्री मिंटु कुमार दोनों निवासी मुजफ्फपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इसके अलावा घायलों में एक अन्य श्रद्धालु अमित कुमार की 5 वर्षीय उर्वी व पत्नी डॉली उम्र 30 भी शामिल हैं जो मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश की ही रहने वाली बताई जा रही हैं।
[caption id="attachment_83005" align="aligncenter" width="1200"]
Vaishno Devi Landslide News[/caption]
Vaishno Devi Landslide News Update[/caption]
Vaishno Devi Yatra News Update[/caption]
Vaishno Devi Landslide News[/caption]
घायलों के नाम
इसके अलावा कमलेश पत्नी राम निवासी हरियाणा, मयंक गोयल पुत्र सुनील गोयल निवासी उत्तर प्रदेश, सावित्री पत्नी रत्तन लाल निवासी हरियाणा, किरण पत्नी सुभाष चंद्र निवासी मुहाली चंडीगढ़ भी शामिल हैं। इन सभी घायलों को बेहतर ईलाज के लिए ककड़ेयाल नारायणा भर्ती कराया गया है।यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
कटरा क्षेत्र में लगातार भारी बारिश और बिगड़ते मौसम के कारण यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पहले तेा यात्रा बारिश के बीच भी जारी रखी गई थी परंतु श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कई जगह हुए भूस्खलन को देखते हुए दोपहर एक बजे यात्रा को स्थगित कर दिया था। [caption id="attachment_83004" align="aligncenter" width="1200"]
Vaishno Devi Landslide News Update[/caption]
7 हजार से अधिक श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यात्रा स्थगित करने का फैसला लेने तक कटड़ा से भवन के लिए सात हजार से अधिक श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर थे। यह हादसा दोपहर तीन बजे के करीब पेश आया। अर्द्धकुंवारी मार्ग पर स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास जब श्रद्धालुओं का यह दल चल रहा था, उसी समय भूस्खलन हुआ। पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर टिन के शेड को चीरते हुए गिरे। इस दौरान वहां से गुजर रहे छह श्रद्धालु इसकी भूस्खलन की चपेट में आ गए और मलवे में दब गए। मौके पर पहले से ही मौजूद श्राईन बोर्ड आपदा प्रबंधन की टीम के सदस्य, पुलिस व लोग बचाव कार्य में जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद छह लोगों को गंभीर घायल अवस्था में एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए। बताया जा रहा है कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। [caption id="attachment_82966" align="aligncenter" width="1200"]
Vaishno Devi Yatra News Update[/caption]