ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 14 February 2025

Valentine's Day: वैलेंटाइन डे पर अजीबोगरीब ऑफर, 389 रुपए में किराए पर मिल रहा बॉयफ्रेंड

डेली संवाद, बेंगलुरु। Valentine's Day: आज देश में वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) मनाया जा रहा है जोकि प्यार करने वालों का दिन होता है। इसी बीच एक पोस्टर ऐसा सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

दरसअल बेंगलुरु Bengaluru में कुछ ऐसे पोस्टर सामने आए हैं, जिन्होंने लोगों को हैरान कर दिया है। इन पोस्टरों में लिखा, "बॉयफ्रेंड किराए पर लो।" साथ ही एक क्यूआर कोड भी दिया गया है। सिर्फ 389रुपए में एक दिन के लिए बॉयफ्रेंड किराए पर मिलने का ऑफर दिया गया है।

जिसके चलते पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पोस्टरों में लिखा, "वैलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड नहीं है? तो एक दिन के लिए रेंटल बॉयफ्रेंड ले लो।" ये पोस्टर बेंगलुरु के जयनगर और बनाशंकरी इलाकों में दीवारों पर चिपकाए गए हैं। पोस्टरों में लिखा, 'बॉयफ्रेंड किराए पर लो सिर्फ 389रुपए स्कैन मी।'

ये पोस्टर जयनगर के 8वें ब्लॉक और बनाशंकरी बीडीए कॉम्प्लेक्स के पास देखे गए हैं। वहीं लोगों ने इन पोस्टरों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने एक्स पर बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए उनसे मांग की है कि ऐसे पोस्टर लगाकर शहर की संस्कृति को खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।