ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 09 October 2025

Varinder Singh Ghuman: जालंधर के बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन का निधन, Tiger3 में सलमान के साथ किया था काम

डेली संवाद, जालंधर। Varinder Singh Ghuman Death: Punjab Body Builder Varinder Singh Ghuman Heart Attack Live News Update: पंजाब से बुरी खबर सामने आ रही है। जालंधर के बॉडी बिल्डर और फिल्म एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन (Varinder Singh Ghuman) का निधन हो गया। घुम्मण के निधन से शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) के फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में ऑपरेशन के दौरान वरिंदर सिंह घुम्मण (Varinder Singh Ghuman) को 2 बार हार्ट अटैक आए। उसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी डेडबॉडी को जालंधर स्थित घर लाया गया। घुम्मण का कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। [caption id="attachment_88622" align="aligncenter" width="1200"] Varinder Singh Ghuman Death Varinder Singh Ghuman Death[/caption]

कैसे हुई मौत

वरिंदर घुम्मन (Varinder Singh Ghuman) जालंधर (Jalandhar) के मॉडल हाउस (Model House) स्थित अपने जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी अचानक उनके कंधे की नस दब गई। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

घुम्मन (Varinder Singh Ghuman) के घर शोक जताने पहुंचे मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने कहा कि घुम्मन की मौत के पीछे जो भी कारण होंगे, उनकी जांच करवाई जाएगी। जो भी कसूरवार पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने CM भगवंत मान से भी इस संबंध में बात की है। [caption id="attachment_88621" align="aligncenter" width="1200"] Varinder Singh Ghuman and Salman Khan Varinder Singh Ghuman and Salman Khan[/caption]

टाइगर 3 में सलमान के साथ किया काम

घुम्मन की उम्र करीब 41 साल थी। उनका जन्म 28 दिसंबर 1982 को गुरदासपुर में हुआ। इंग्लिश में MA की। वह प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर और एक्टर थे। घुम्मन ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के साथ टाइगर थ्री में काम किया। इसके साथ मिस्टर इंडिया भी रहे। वरिंदर घुम्मण (Varinder Singh Ghuman) ने 6 दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था- किस्मत में लिखे पर किसी का जोर नहीं। आदमी कुछ और सोचता है और भगवान कुछ और।