Tuesday, 09 September 2025
देश
Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव आज, अकाली दल ने वोट डालने से किया मना, जाने वजह
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Vice President Election: देश में आज उपराष्ट्रपति (Vice President) का चुनाव है। सुबह बजे से शाम बजे तक संसद में वोट पड़ेंगे। इसमें देश के 781 सांसद वोट कर सकेंगे। पंजाब (Punjab) के अकाली दल ने वोट डालने से इंकार कर दिया। यानी अकाली दल के सांसद वोट नहीं डालेंगे। वोटों की गिनती शाम 6 बजे शुरू होगी, इसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
उपराष्ट्रपति
(Vice President)
चुनाव में एनडीए (NDA) ने 68 साल के सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को तो INDIA ने 79 साल के बी सुदर्शन रेड्डी (B Sudershan Reddy) को प्रत्याशी बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पहला वोट डाल सकते हैं। इस बीच, KCR की पार्टी BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा कर लिया है।
[caption id="attachment_84726" align="aligncenter" width="1200"]
vice president election News[/caption]
PM Narendra Modi[/caption]
CP radha krishna vice president Election[/caption]
b sudershan reddy[/caption]
vice president election News[/caption]
वोटिंग टाइम
जानकारी के मुताबिक संसद भवन में मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सांसद मतदान कर सकेंगे। शाम छह बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी और देर रात तक फैसला आने की संभावना है। आपको बता दें कि यह चुनाव गुप्त मतदान प्रणाली के तहत होता है। उधर, 1 लोकसभा सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया है। वहीं, AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि इस चुनाव में वे INDIA के प्रत्याशी को समर्थन करेंगे। YSRCP के 11 सांसदों ने NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का फैसला किया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है। आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा। [caption id="attachment_83828" align="aligncenter" width="1200"]
PM Narendra Modi[/caption]
ये डाल सकेंगे वोट
उपराष्ट्रपति पद के निर्वाचक मंडल में कुल 788 सदस्य हैं, जिसमें 245 राज्यसभा से और 543 लोकसभा के सदस्य हैं। इसके अलावा राज्यसभा के लिए नामित 12 सदस्य भी मतदान कर सकते हैं। निर्वाचक मंडल की मौजूदा स्थिति 781 सदस्यों की है। वर्तमान में राज्यसभा में छह सीटें और लोकसभा में एक सीट रिक्त है। उपराष्ट्रपति पद के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट देते हैं। हालांकि, इसके लिए व्हिप नहीं जारी हो सकती। सभी सांसद पार्टी लाइन पर वोट करें तो एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन के 422 और विपक्ष के रेड्डी के 319 वोट माने जा रहे हैं। ऐसे में राधाकृष्णन की जीत तय है। हालांकि गुप्त मतदान में क्रॉस वोटिंग दोनों तरफ से समीकरण बिगाड़ सकती है। [caption id="attachment_84728" align="aligncenter" width="1200"]
CP radha krishna vice president Election[/caption]
NDA के राधाकृष्णन कौन हैं?
NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन (67) को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। वह गौंडर-कोंगु वेल्लालर समुदाय से आने वाले ओबीसी हैं। आरएसएस की विचारधारा से जुड़े 68 वर्षीय भाजपा नेता पार्टी में एक मृदुभाषी और गैर-विवादास्पद नेता के रूप में जाने जाते हैं। वे तमिलनाडु के एकमात्र भाजपा नेता भी हैं जो कोयंबटूर से 1998 और 1999 में दो बार लोकसभा के लिए चुने गए। वे 31 जुलाई, 2024 से महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। राधाकृष्णन ने अपने चुनावी अभियान में सभी राज्यों के सांसदों से मुलाकात की थी। विपक्ष के सुदर्शन रेड्डी हैं न्यायविद सीपी राधाकृष्णन के खिलाफ संयुक्त विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है, जो खुद भी दक्षिण भारत से हैं। [caption id="attachment_84727" align="aligncenter" width="1200"]
b sudershan reddy[/caption]