Tuesday, 27 January 2026
पंजाब
Punjab News: विद्या भारती पंजाब द्वारा शिक्षा प्रकाशकों का मिलन, समर्पण विषय पर हुआ विचार-विमर्श
डेली संवाद, पंजाब।
Punjab News: प्रांत कार्यालय विद्या धाम में विद्या भारती पंजाब की ओर से समर्पण विषय हेतु विद्यालय शिक्षा से जुड़े हुए प्रकाशकों का आज एक मिलन रखा गया।
सबके समक्ष रखी जानकारी
इसमें शिक्षा जगत से जुड़े 11 प्रकाशकों ने भाग लिया। विद्या भारती पंजाब ( Vidya Bharti Punjab ) की ओर से प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र ने विद्या भारती द्वारा सामाजिक सरोकार के नाते किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जिसमें उन्होंने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र तथा झुग्गी झोपड़िया में चलाए जाने वाले संस्कार केंद्रों की जानकारी सबके समक्ष रखी।