Friday, 19 September 2025
पंजाब
Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामलों में 8 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (
Punjab Vigilance Bureau
) ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अपनी चल रही मुहिम के दौरान, अगस्त महीने में 6 अलग-अलग मामलों में 6 कर्मचारियों और 2 निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है।
bribe[/caption]
रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो की ओर से इस दौरान सरकारी कर्मचारियों और किसी भी क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैलाने वाले व्यक्तियों पर काबू पाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 20 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए हैं। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की गहराई से जांच करने के लिए 2 विजिलेंस जांचें भी दर्ज की गई हैं। [caption id="attachment_60166" align="aligncenter" width="800"]
bribe[/caption]