Friday, 09 January 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
डेली संवाद, कपूरथला।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में मान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि पंजाब में विजिलेंस ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के कपूरथला (
Kapurthala
) जिले के फगवाड़ा सब-डिवीजन में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए सिटी थाना फगवाड़ा में तैनात एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।