ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 07 June 2026

Vigilance Raid: इंजीनियर के घर विजीलैंस ने मारा छापा, 5 आलीशान इमारतें, 13 प्लॉट और बैंक लॉकरों से 2.4 करोड़ कैश बरामद

Odisha Engineer Crorepati Assets News Update
Odisha Engineer Crorepati Assets News Update
डेली संवाद, भुवनेश्वर। Vigilance Raid: ओडिशा में आय से अधिक संपत्ति के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। राज्य विजिलेंस विभाग ने कंधमाल जिले के बलिगुड़ा स्थित एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (ITDA) में तैनात असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहरा के ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपए की संपत्ति का पता लगाया है। शुरुआती जांच में पांच बहुमंजिला इमारतें, 13 प्लॉट, करोड़ों रुपए नकद और भारी मात्रा में सोने के गहने बरामद हुए हैं। ओडिशा (Odisha Vigilance Raid) विजिलेंस (Vigilance) को बैकुंठ नाथ बेहरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद भुवनेश्वर के विशेष न्यायाधीश (विजिलेंस) से सर्च वारंट प्राप्त कर शुक्रवार को एक साथ नौ ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई भुवनेश्वर, जाजपुर, बारिपदा और कंधमाल जिलों में की गई। [caption id="attachment_20197" align="aligncenter" width="1200"] Odisha Engineer Crorepati Assets News Odisha Engineer Crorepati Assets News[/caption]

इन संपत्तियों का खुलासा

छापेमारी के दौरान अधिकारियों को भुवनेश्वर में चार आलीशान बहुमंजिला मकान मिले। इनमें नीलाद्री विहार स्थित लगभग 10,500 वर्गफुट क्षेत्रफल वाली चार मंजिला इमारत सबसे प्रमुख है। इसके अलावा सैलश्री विहार में तीन मंजिला भवन, पटिया और चंद्रशेखरपुर में दो-दो मंजिला मकान भी मिले हैं। जाजपुर जिले के धर्मशाला स्थित पैतृक गांव में भी दो मंजिला भवन का खुलासा हुआ है। जांच के दौरान बेहरा और उनके परिवार के नाम पर 13 प्लॉट भी मिले हैं। इनमें सात प्लॉट भुवनेश्वर, पांच जाजपुर जिले के धर्मशाला और एक प्लॉट बारिपदा में स्थित है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार भुवनेश्वर में कुछ अन्य जमीनों की भी जानकारी सामने आई है, जिनकी जांच जारी है। [caption id="attachment_20198" align="aligncenter" width="1200"] Odisha Engineer Crorepati Assets Odisha Engineer Crorepati Assets[/caption]

कई बैंक में लाकर

सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब जांच टीम को बेहरा की पत्नी के नाम पर एक्सिस बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के दो बैंक लॉकरों की जानकारी मिली। लॉकर खोले जाने पर करीब 2 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। इसके अलावा विभिन्न ठिकानों से 2.66 लाख रुपए नकद और सोने के गहने भी मिले हैं। बरामद नकदी की गिनती बैंक मशीनों के जरिए कराई जा रही है, जबकि गहनों की कीमत का आकलन विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बैकुंठ नाथ बेहरा ने 16 अगस्त 1999 को जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। उस समय उनकी मासिक सैलरी मात्र 6 हजार रुपए थी। वर्ष 2016 में उन्हें असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर पदोन्नति मिली और फरवरी 2026 में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाया गया। वर्तमान में उनका मासिक वेतन करीब 80 हजार रुपए बताया जा रहा है।

विजीलैंस की जांच जारी

विजिलेंस एसपी सुशांत कुमार बिस्वाल ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। बैंक खातों, निवेश और अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।