ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 12 June 2025

Vijay Rupani Death: म्यांमार में जन्म, गुजरात में व्यापार, कारोबारी का बेटा राजनीति में आकर कैसे बना CM? जानिए विजय रूपाणी की स्टोरी

Vijay Rupani Death: म्यांमार में जन्म, गुजरात में व्यापार, कारोबारी का बेटा राजनीति में आकर कैसे बना CM? जानिए विजय रूपाणी की स्टोरी
डेली संवाद, अहमदाबाद/नई दिल्ली। Vijay Rupani Death: गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad Plane Crash) में हुए भीषण विमान हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब और हरियाणा के पूर्व प्रभारी विजय रूपाणी (Vijay Rupani) की मौत हो गई। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एअर इंडिया (Air India) का एक यात्री विमान क्रैश (Plane Crash) हो गया। जिसमें सवार 241 यात्रियों की मौत हो गई, इसी विमान में विजय रूपाणी भी सवार थे।

विजय रूपाणी का बचपन

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी (Vijay Rupani) भी इस विमान में सवार थे। इस घटना में उनकी भी दुखद मौत हो गई। विजय रूपाणी (Vijay Rupani) गुजरात के अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। भारतीय राजनीति में उनकी अपनी एक अलग पहचान रही है। आइए आपको इस लेख में विजय रूपाणी (Vijay Rupani) के जीवन से जुड़ी कुछ अहम जानकारी बताते हैं। [caption id="attachment_74448" align="aligncenter" width="1200"] Vijay Rupani Ex CM Vijay Rupani Ex CM[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम विजय रूपाणी (Vijay Rupani) का जन्म म्यांमार (तत्कालीन बर्मा) की राजधानी रंगून में 2 अगस्त 1956 को हुआ था। बताया जाता है कि साल 1960 में उनके पिता राजकोट वापस लौट आए। रूपाणी जैन बनिया समुदाय से ताल्लुकात रखते हैं। उनके पिता एक व्यापारी थे। गुजरात आने के बाद उनकी पढ़ाई लिखाई यहीं से होने लगी।

छात्र जीवन में ABVP से जुड़े

बताया जाता है कि छात्र जीवन में ही विजय रूपाणी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (AVBP) के साथ जुड़े। यहीं से एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। साल 1971 में वे जनसंघ से जुड़े और स्थापना काल से ही बीजेपी से जुड़ गए। आपको बता दें कि विजय रूपाणी उन खांटी नेताओं में जाने जाते रहे हैं, जो शुरू से ही एक पार्टी से जुड़े और कभी भी अपनी विचारधारा को नहीं बदला। बताया जाता है कि छात्र जीवन के समय से ही रूपाणी का झुकाव जनसंघ की ओर रहा है। आगे चलकर विजय रूपाणी विधायक बने, राज्य में मंत्री रहे, राज्य सभा सांसद रहे। फिर उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री गुजरात की कमान भी संभाली। [caption id="attachment_74405" align="aligncenter" width="1200"] Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani[/caption]

पहली बार कब बने विधायक?

बता दें कि साल 2014 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता। वाजुभाई वाला ने गवर्नर बनने के बाद अपनी सीट छोड़ी और उसके बाद उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में बीजेपी ने रूपाणी को उम्मीदवार बनाया। उस उपचुनाव में विजय रूपाणी ने जीत हासिल की। वे भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गुजरात के राजकोट वेस्ट से विधायक रहे। वहीं, आगे चलकर जब नवंबर 2014 में तत्कालीन गुजरात की सीएम आनंदीबेन पटेल ने जब अपना कैबिनेट विस्तार किया, उसमें रूपाणी को मंत्रिमंडल में जगह मिली। उनको परिवहन, जल आपूर्ति, श्रम और रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, विजय रूपाणी फरवरी 2016 से अगस्त 2016 तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। आगे चलकर 7 अगस्त 2016 को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।