ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 12 December 2025

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने सन्यास लिया वापस, 2028-ओलिंपिक खेलने की जताई इच्छा

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vinesh Phogat: भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विनेश फोगाट ने सन्यास से वापसी का ऐलान किया है।

ओलिंपिक में लेना चाहती हिस्सा

मिली जानकारी के मुताबिक विनेश फोगाट ( Vinesh Phogat ) ने सन्यास वापस लेकर कुश्ती में लौटने का फैसला लिया है। वह 2028 में लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं। विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
बता दे कि विनेश 2024 के पेरिस ओलिंपिक में फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय रेसलर बनी थीं। हालांकि, फाइनल से पहले उनका 100 ग्राम वजन ज्यादा निकला, जिससे वे डिसक्वालिफाई हो गईं। इसके बाद उन्होंने रेसलिंग को अलविदा कह दिया था। [caption id="attachment_96323" align="alignnone" width="1200"] Vinesh Phogat Vinesh Phogat[/caption]

सोशल मीडिआ पर किया पोस्ट

विनेश ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर लिखा, "लोग मुझसे पूछते रहते थे कि पेरिस अंत था। लंबे समय तक मेरे पास इस बात का जवाब नहीं था। मुझे मैट से, उम्मीदों, दबाव और अपनी खुद की महत्वकांक्षा से दूर रहना था। सालों में पहली बार मैंने अपने आप को मौका दिया।" उन्होंने कहा, "मुझे ये समझना में समय लगा कि मेरे सफर का, दुख का, बलिदान और मेरा वो रूप जो विश्व ने कभी देखा नहीं था उसका वजन ज्यादा था। इस रिफ्लैक्शन में कहीं न कहीं मुझे सच का पता चला कि मैं अभी भी इस खेल को प्यार करती हूं। मैं अभी भी लड़ना चाहती हूं।"