Tuesday, 02 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Virat-Anushka: IPL जीतकर सीधे प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, फैंस बोले- गुरु कृपा का कमाल; देखें वीडियो
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Virat-Anushka: आईपीएल में शानदार प्रदर्शन और खिताबी जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। मैदान पर जीत का जश्न मनाने के बाद यह लोकप्रिय कपल वृंदावन पहुंचा, जहां उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर उनकी यात्रा से जुड़े वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और उनकी टीम ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। अनुष्का शर्मा ने भी ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और अपनी खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में टीम की जीत का उत्साह साफ दिखाई दिया।
Virat Kohli and Anushka Sharma arrived in Vrindavan to meet Premanand Maharaj and seek his blessings after winning IPL 2026. ❤️ pic.twitter.com/ATmhMNSUas
— Mention Cricket (@MentionCricket) June 2, 2026