Monday, 03 August 2026
पंजाब
Fraud Travel Agent: विदेश भेजने के नाम पर 15.50 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
डेली संवाद, हाजीपुर। Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा विदेश भेजने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में हाजीपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर जांच पूरी होने के बाद की गई।
न ही विदेश भेजा और न ही रकम वापस की
पुलिस के अनुसार, गांव थेह बरनाला निवासी सतनाम सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया था कि परमिंदर सिंह ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिलाकर 15 लाख 50 हजार रुपये ले लिए, लेकिन न तो विदेश भेजा और न ही रकम वापस की।
शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच डीएसपी मुकेरियां को सौंपी गई। जांच के दौरान जुटाए गए तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ हाजीपुर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया।