ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 22 August 2025

Vote Chori: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भड़के देश के IAS अफसर, जारी किया बड़ा बयान

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vote Chori: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा वोट चोरी को लेकर लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त पर आरोप लगाने के बाद अब आईएएस एसोसिएशन (IAS Association) ने इसका कड़ा विरोध किया है। आईएएस एसोसिएशन (IAS Association) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मुद्दे पर कुछ लोग मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके परिवार को टारगेट कर रहे हैं, जो निंदनीय हैं।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बिहार में भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद सियासत गरमा गई थी। इस प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने कई फर्जी वोटरों के नाम को उजागर करने का दावा किया और आरोप लगाया कि इस काम में चुनाव आयोग भाजपा का साथ दे रहा है। [caption id="attachment_80478" align="aligncenter" width="1200"] Rahul Gandhi Rahul Gandhi[/caption]

वोट चोरी करवाने का आरोप

राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने चुनाव आयोग पर वोटों की चोरी करने का आरोप लगाया था उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी करवा रहा है। इसके चलते उन्होंने चुनाव आयोग से इलेक्ट्रॉनिक डेटा की भी मांग की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि अगर हमें इलेक्ट्रानिक डेटा मिल जाए तो हम साबित कर देंगे कि मोदी चोरी कर के प्रधानमंत्री बने हैं। इसी के चलते उन्होंने चुनाव आयोग (Election Commission) से पिछले 10 साल की इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट और वोटिंग बूथ की सीसीटीवी फुटेज की भी मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि बिहार में डुप्लीकेट वोटर बनाए गया है इसके साथ ही एक बेडरूम के घर में 40-50 वोटर दिखा दिए है। [caption id="attachment_64168" align="aligncenter" width="800"] voter-ID-Card voter-ID-Card[/caption]

राहुल गांधी के सभी आरोप गलत

इसके बाद चुनाव आयोग द्वारा राहुल गांधी द्वारा इन आरोपों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की गई जिसमे उन्होंने सभी आरोपों को गलत बताया। चुनाव आयोग के दरवाजे सभी के लिए समान रूप से सदैव खुले हैं। जमीनी स्तर पर सभी मतदाता, सभी राजनीतिक दल और सभी बूथ स्तरीय अधिकारी मिलकर पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त के परिवार को लोगों द्वारा जमकर ट्रोल किया जा रहा है जिसका अब आईएएस एसोसिएशन ने आड़े हाथों लिया है। एसोसिएशन ने कहा कि "आईएएस एसोसिएशन (IAS Association) इस बात पर चिंता व्यक्त करता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के परिवार के सदस्यों, जो खुद भी एक प्रतिष्ठित सिविल सेवक हैं, को अनुचित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। एसोसिएशन आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन से संबंध न रखने वाले ऐसे व्यक्तिगत हमलों की कड़ी निंदा करता है। हम लोक सेवा में गरिमा और ईमानदारी के पक्षधर हैं।"