Wednesday, 25 June 2025
पंजाब
War Against Drugs: ड्रग मनी सहित 153 नशा तस्कर गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब में नशीले पदार्थों के पूरी तरह से खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान 'युद्ध नशों विरुद्ध” के 116वें दिन भी पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने आज 153 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.8 किलोग्राम हेरोइन, 2.4 किलोग्राम अफीम और 28,890 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
[caption id="attachment_8681" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav[/caption]
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
DGP Gaurav Yadav[/caption]
नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए
अब तक इस अभियान के 116 दिनों में कुल 19,185 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यह विशेष राज्यव्यापी ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर पंजाब के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इस अभियान की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है। [caption id="attachment_73338" align="aligncenter" width="1200"]
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]