Wednesday, 16 July 2025
पंजाब
War Against Drugs: 532 ग्राम हेरोइन, 39 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित 116 तस्कर गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशानिर्देशों पर पंजाब से नशीले पदार्थों के समूल उन्मूलन हेतु चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को आज 137वां दिन पूर्ण हुआ। इस दौरान पंजाब पुलिस ने 116 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 532 ग्राम हेरोइन, 51 किलो भुक्की और 39,570 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।
[caption id="attachment_8681" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav[/caption]
DGP Gaurav Yadav[/caption]
39,570 रुपए की ड्रग मनी बरामद
इस प्रकार, अब तक कुल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 22,226 हो गई है। यह राज्यव्यापी ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर पंजाब के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने का स्पष्ट निर्देश दिया है। इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया गया है।