Friday, 18 July 2025
पंजाब
War Against Drugs: 8.6 किलो हेरोइन सहित 125 नशा तस्कर काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए शुरु की मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 139वें दिन पंजाब पुलिस ने 125 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 8.6 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफ़ीम, 151 किलो भुक्की और 11,980 रुपए की ड्रग मनी बरामद की।
[caption id="attachment_35045" align="aligncenter" width="800"]
ARREST[/caption]
ARREST[/caption]
11,980 रुपए की ड्रग मनी बरामद की
इससे सिर्फ़ 139 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 22,533 हो गई है। यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय की गई। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है।