Sunday, 10 August 2025
पंजाब
War Against Drugs: 391 स्थानों पर छापेमारी, 68 नशा तस्कर गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नशों के पूर्ण खात्मे के लिए शुरू की गई मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 162वें दिन पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने राज्यभर में बड़ा ऑपरेशन चलाया। डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर चलाए गए इस ऑपरेशन के तहत सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ 391 स्थानों पर छापेमारी की गई।
[caption id="attachment_8679" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav PC[/caption]
Arrested[/caption]
DGP Gaurav Yadav PC[/caption]
नशा तस्करों की संख्या 25,343 हो गई
कार्रवाई के दौरान 50 एफआईआर दर्ज कर 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 1.4 किलोग्राम हेरोइन और 1,594 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। इसके साथ ही 162 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 25,343 हो गई है।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 67 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 110 से अधिक पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की। इस दौरान 414 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई। [caption id="attachment_74247" align="aligncenter" width="1200"]
Arrested[/caption]