ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 19 July 2025

War Against Drugs: 1.5 किलो हेरोइन सहित 86 नशा तस्कर काबू

War Against Drugs: 1.5 किलो हेरोइन सहित 86 नशा तस्कर काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) के निर्देशों पर शुरु की मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 140वें दिन पंजाब पुलिस ने 86 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 1.5 किलोग्राम हेरोइन और 45,700 रुपए की ड्रग मनी बरामद की। [caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"] DGP Gaurav Yadav Punjab DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]

1.5 किलोग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद

इससे सिर्फ़ 140 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 22,626 हो गई है। यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय की गई। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है।

64 FIR दर्ज

विवरण सांझे करते हुये विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 81 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 393 स्थानों पर छापेमारी की है, जिस दौरान राज्य भर में 64 FIR दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 434 शक्की व्यक्तियों की चैकिंग भी की गई। स्पैशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवेन्शन (ईडीपी) - लागू करने से पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के तौर पर आज 53 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।