Tuesday, 03 June 2025
पंजाब
War Against Drugs: अत्याधुनिक ANTF रेंज दफ़्तर का उद्घाटन, पंजाब में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे तक ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ रहेगा जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़/पटियाला।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व अधीन चलाई जा रही मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के हिस्से के तौर पर डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज
पटियाला (Patiala)
पुलिस लाईनज़ में अत्याधुनिक एंटी नारकोटिकस टास्क फोर्स (एऐनटीऐफ) के दफ़्तर का उद्घाटन किया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल
इस दौरान डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के साथ विशेष डीजीपी ए.एन.टी.एफ. कुलदीप सिंह और ए.एन.टी.एफ. के ए. डी. जी. पी. नीलाभ किशोर भी मौजूद थे। ज़िक्रयोग्य है कि 1 करोड़ रुपए की लागत के साथ 6800 वर्ग फुट में निर्मित यह एक अत्याधुनिक दो मंजिला इमारत है, जो नशा तस्करी को प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए तकनीकी साजो-समान के साथ लैस है।
[caption id="attachment_73304" align="alignnone" width="1200"]
State-of-the-art ANTF Range Office inaugurated in Patiala[/caption]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
State-of-the-art ANTF Range Office inaugurated in Patiala[/caption]
यह मुहिम राज्य में जारी
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह सुविधा नवीनतम फोरेंसिक साजो-सामान, डाटा विश्लेषण प्रणालियों, फोरेंसिक डाटा इनक्रिपशन और डक्रिपशन और क्रिपटो करैंसी जांच करने वाले उपकरणों के साथ लैस है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा की प्रभावशीलता को और कारगर बनाने के लिए कुशल तकनीकी माहिरों की समर्पित टीम को तैनात किया जा रहा है जिससे किसी भी किस्म का आपराधिक नैटवर्क पंजाब में सिर उठाने की हिमाकत न कर सके। डीजीपी ने कहा, ‘‘रैपिड रिस्पांस और कार्यशील गतिशीलता को बढ़ाने के लिए यूनिट को नये वाहन भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं जिससे मुस्तैद और प्रभावी ढंग से निर्णायक कार्यवाही को अंजाम दिया जा सके। एएनटीएफ की बिल्डिंग का उद्घाटन करने के बाद मीडिया को संबोधन करते हुये डीजीपी गौरव यादव ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि नशों के मुकम्मल ख़ात्मे तक यह मुहिम राज्य में जारी रहेगी। पंजाब पुलिस ने व्यापक पहुँच अपनाई है जिसके उद्देश्य न केवल नशा तस्करों को काबू करना है बल्कि नशों के काले कारोबार में शामिल बड़ी मछलियों पर नकेल कसना भी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने तस्करों के विरुद्ध सख़्त रवैया अपनाया है और नशों की गिरफ़्त में फंसे नौजवानों के पुनर्वास के लिए भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।नशा छुड़ाओ रणनीतियों को लागू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही
एऐनटीऐफ को नशों विरोधी मुहिम का केंद्र बताते हुये डीजीपी ने कहा कि जिलों में इनफोरसमैंट गतिविधियों की निगरानी के इलावा, यह यूनिट अन्य विभागों के साथ तालमेल करके नशा छुड़ाओ रणनीतियों को लागू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने पिछले वित्तीय साल में तकनीकी आधुनिकीकरण के लिए 12 करोड़ रुपए की ग्रांट दी थी, जब कि इस साल इस ग्रांट को बढ़ा कर 13.5 करोड़ रुपए कर दिया गया, जो कि ए. एन. टी. एफ. के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत और बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी तर्ज़ पर जालंधर रेंज में ए. एन. टी. एफ का दफ़्तर निर्माण अधीन है और बहुत जल्दी सभी रेंजों में ऐसे ए. एन. टी. एफ. दफ्तर होंगे। [caption id="attachment_8680" align="alignnone" width="800"]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]