Friday, 31 October 2025
पंजाब
War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन और अफीम सहित 77 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: राज्य से नशों का पूर्ण उन्मूलन करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के 244वें दिन पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज राज्यभर में 300 स्थानों पर छापेमारी (Raid) की। इस दौरान 59 FIR दर्ज की गईं और 77 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
Arrest[/caption]
यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ चल रहे इस अभियान की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
अब तक कुल 34,719 नशा तस्कर गिरफ्तार
इसके साथ ही 244 दिनों में अब तक कुल 34,719 नशा तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन छापेमारियों के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.3 किलो हेरोइन, 5 किलो अफीम और 674 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए। [caption id="attachment_20116" align="aligncenter" width="800"]
Arrest[/caption]
यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ चल रहे इस अभियान की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
307 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की
इस अभियान के दौरान 66 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमें राज्यभर में छापेमारी में शामिल रहीं। दिनभर चले इस ऑपरेशन में पुलिस टीमों ने 307 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की।