ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 29 October 2025

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन और अफीम सहित नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन और अफीम सहित नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर प्रदेश से नशे का पूरी तरह खात्मा करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरूद्ध” के 242वें दिन पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज राज्य भर में 358 स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने 71 FIR दर्ज कर 87 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

2120 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही बीते 242 दिनों में कुल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 34,511 तक पहुंच गई है। इन छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.4 किलो हेरोइन, 1.8 किलो अफीम, 31 किलो भूक्की और 2120 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एस.एस.पीज़. को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने नशा-विरोधी मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति गठित की है।

358 स्थानों पर छापेमारी की

इस अभियान के दौरान 72 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 358 स्थानों पर छापेमारी की। दिनभर चले इस ऑपरेशन में पुलिस टीमों ने 355 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। [caption id="attachment_77590" align="aligncenter" width="1200"] Police Raid Police Raid[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

यह उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य में नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम लागू की है। इसी रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 38 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार प्राप्त करने के लिए राज़ी किया है।