Friday, 24 October 2025
पंजाब
War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 94 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 73 FIR दर्ज
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के सफाए के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान “युद्ध नशों विरुद्ध” के 237वें दिन भी यह मुहिम पूरे जोश के साथ जारी रही। आज पंजाब पुलिस ने राज्यभर में 298 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 73 FIR दर्ज कीं और 94 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य सौंपा है। नशों के खिलाफ जारी इस अभियान की निगरानी हेतु राज्य सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
12,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद
इस तरह अब तक 237 दिनों में कुल 33,950 नशा तस्कर पकड़े जा चुके हैं। छापेमारी के दौरान पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने आरोपियों के कब्जे से 197 ग्राम हेरोइन, 40 किलो भुक्की, 1029 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 12,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य सौंपा है। नशों के खिलाफ जारी इस अभियान की निगरानी हेतु राज्य सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
राज्यभर में 298 छापे मारे
इस व्यापक अभियान में 62 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमें शामिल हुईं, जिन्होंने राज्यभर में 298 छापे मारे। पूरे दिन चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 340 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की।