ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 19 September 2025

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने12 किलोग्राम अफीम सहित 93 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने12 किलोग्राम अफीम सहित 93 नशा तस्कर किए गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए शुरू की गई बड़ी नशा विरोधी मुहिम "युद्ध नशों विरुद्ध" आज लगातार 202वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान पंजाब पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में 377 स्थानों पर व्यापक छापेमारी (Raid) करते हुए 76 एफआईआर दर्ज कीं और 93 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। [caption id="attachment_3834" align="aligncenter" width="800"] Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]

15,860 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही अब तक इस अभियान के अंतर्गत गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 30,201 तक पहुँच गई है। इस छापेमारी दौरान पुलिस ( Punjab Police ) ने गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्ज़े से 7.6 किलोग्राम हेरोइन, 12 किलोग्राम अफीम, 1687 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 15,860 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के निर्देश दिए हैं। नशों के विरुद्ध इस जंग की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

412 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की

इस ऑपरेशन के दौरान 72 गज़टिड अधिकारियों की देखरेख में 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 150 से ज़्यादा पुलिस टीमें प्रदेशभर में 377 छापे मारे। दिनभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने 412 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच भी की। राज्य सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की गई है। इसी क्रम में ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 31 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए तैयार किया है।