Saturday, 18 October 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 44 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई व्यापक मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को लगातार 231वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में 322 स्थानों पर छापेमारी (Raid) की। इस दौरान कुल 43 FIR दर्ज कर 59 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
[caption id="attachment_35045" align="aligncenter" width="800"]
ARREST[/caption]
Police Raid[/caption]
ARREST[/caption]
नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 33,405 हो गई
इसके साथ ही, पिछले 231 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 33,405 हो गई है। इन छापेमारियों के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे से 717 ग्राम हेरोइन, 557 ग्राम अफीम, 320 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 44680 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशे के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए राज्य सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"]
Police Raid[/caption]