ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 02 October 2025

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित नशा तस्करों को दबोचा

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित नशा तस्करों को दबोचा
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए शुरू किये गए नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 215वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज 288 स्थानों पर छापेमारी (Raid) की। इस दौरान राज्य भर में 60 FIR दर्ज करके 78 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

2.13 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही, 215 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 31,649 हो गई है। इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 4 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफ़ीम, 842 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 2.13 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है। [caption id="attachment_20116" align="aligncenter" width="800"] Arrest Arrest[/caption]

301 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

इस ऑपरेशन के दौरान 70 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 1000 से अधिक पुलिस मुलाज़िमों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 288 छापे मारे। दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 301 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। राज्य सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है। इसके तहत पंजाब पुलिस ने आज ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के रूप में 34 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया।