Sunday, 17 August 2025
पंजाब
War Against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 286 स्थानों पर छापेमारी; 57 नशा तस्कर काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के निर्देशों पर शुरु किये गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 169वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 286 स्थानों पर छापेमारी (Raid) की, जिसके उपरांत राज्य भर में 42 FIR दर्ज करके 57 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया।
[caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
Police Raid[/caption]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
31,550 की ड्रग मनी बरामद की
इसके साथ 169 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 26,023 हो गई है। इन छापेमारियों के नतीजे के तौर पर गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों के कब्ज़े में से 461 ग्राम हेरोइन, 415 नशीली गोलियां/कैपसूल और 31,550 की ड्रग मनी बरामद की गई है।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया। ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"]
Police Raid[/caption]