ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 15 September 2025

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 293 जगहों पर छापेमारी; 74 नशा तस्कर काबू

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 293 जगहों पर छापेमारी; 74 नशा तस्कर काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: प्रदेश से नशे का पूरी तरह ख़ात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ के 198वें दिन पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने आज 293 स्थानों पर छापेमारी की। इसके बाद पूरे प्रदेश में 56 एफआईआर दर्ज कर 74 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया। [caption id="attachment_8681" align="aligncenter" width="800"] DGP Gaurav Yadav DGP Gaurav Yadav[/caption]

नशा तस्करों की कुल संख्या 29,660 हो गई

इस तरह 198 दिनों में गिरफ़्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 29,660 हो गई है। इन छापों के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों के कब्ज़े से 606 ग्राम हेरोइन, 340 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 9,720 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। नशों के खि़लाफ़ इस जंग की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई है।

307 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

इस ऑपरेशन के दौरान 61 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में छापेमारी की। दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 307 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशा ख़त्म करने के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - एन्फ़ोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (इडीपी) - लागू की है। इस रणनीति के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 10 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए तैयार किया है।