ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 16 August 2025

War Against Drugs: पंजाब पुलिस की 301 स्थानों पर छापेमारी; 38 नशा तस्कर काबू

DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: राज्य से नशों का पूरी तरह खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के 168वें दिन पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने आज राज्यभर में 301 स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाइयों के दौरान 28 FIR दर्ज की गईं और 38 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। [caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"] Police Police[/caption]

1612 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद

इसके साथ ही बीते 168 दिनों में गिरफ्तार नशा तस्करों की कुल संख्या 25,909 तक पहुँच गई है। इन छापों के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 620 ग्राम हेरोइन और 1612 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशानुसार सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के स्पष्ट आदेश दिए हैं। इसके अतिरिक्त पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी गठित की है, जो इस मुहिम की निगरानी कर रही है।

316 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की

विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) श्री अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 70 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 900 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 100 से अधिक टीमों ने प्रदेशभर में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 316 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच भी की। स्पेशल डीजीपी ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी -एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) — लागू की है। इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने 33 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए इलाज लेने हेतु राज़ी किया है।