Monday, 11 August 2025
पंजाब
War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 335 स्थानों पर छापेमारी; 104 नशा तस्कर गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर, राज्य से नशों के पूरी तरह ख़ात्मे के लिए चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के 163वें दिन
पंजाब पुलिस (Punjab Police)
ने आज 335 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप, राज्य भर में 74 FIR दर्ज कर 104 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, 163 दिनों में अब तक गिरफ्तार नशा तस्करों की कुल संख्या 25,524 हो गई है।
[caption id="attachment_73338" align="aligncenter" width="1200"]
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
Police[/caption]
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
6.4 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफ़ीम बरामद
इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 6.4 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफ़ीम और 1092 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। यह ऑपरेशन, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देश पर, राज्य के सभी 28 ज़िलों में एक साथ चलाया गया।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की है। [caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"]
Police[/caption]