Tuesday, 12 August 2025
पंजाब
War Against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 352 स्थानों पर छापेमारी; 95 नशा तस्कर काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशे के खात्मे के लिए छेड़ी गई व्यापक नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को लगातार 164वें दिन जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने आज 352 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 62 FIR दर्ज कर 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
[caption id="attachment_8679" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav PC[/caption]
Police Raid[/caption]
DGP Gaurav Yadav PC[/caption]
10,230 रुपये की ड्रग मनी बरामद
इसके साथ ही, 164 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 25,640 हो गई है। छापेमारी के दौरान पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 848 ग्राम हेरोइन, 36,373 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 10,230 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशा विरोधी अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"]
Police Raid[/caption]