ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 13 September 2025

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 383 स्थानों पर छापेमारी की; 99 नशा तस्कर गिरफ्तार

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 383 स्थानों पर छापेमारी की; 99 नशा तस्कर गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशों के खात्मे हेतु छेड़ी गई नशा विरोधी जंग "युद्ध नशों खिलाफ" को लगातार 196वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने आज 383 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे प्रदेश में 77 FIR कर 99 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

6770 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही, 196 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 29,387 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन, 1.2 किलो अफीम, 5 किलो गांजा, 65 किलो भुंकी, 1108 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 6770 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने का निर्देश दिया है। पंजाब सरकार ने नशा विरोधी युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमिटी का भी गठन किया है।

418 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

इस ऑपरेशन के दौरान 76 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 150 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे प्रदेश में छापेमारी की। दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 418 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। प्रदेश सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – एनफोर्समेंट, डी-अडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है, और पंजाब पुलिस ने 'डी-अडिक्शन' के तहत आज 51 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।