Wednesday, 17 September 2025
पंजाब
War Against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 414 स्थानों पर छापेमारी; 93 नशा तस्कर गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: प्रदेश से नशों का पूरी तरह से खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ के 200वें दिन पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने आज 414 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 61 FIR दर्ज कर 93 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
[caption id="attachment_20116" align="aligncenter" width="800"]
Arrest[/caption]
Police Raid[/caption]
Arrest[/caption]
2800 रुपये की ड्रग मनी बरामद
इसके साथ ही 200 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 29,930 हो गई है। इन छापेमारियों के नतीजे के तौर पर गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 323 ग्राम हेरोइन, 126 किलो भुक्की, 525 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"]
Police Raid[/caption]