ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 11 October 2025

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 2.9 किलो ICE, 24 किग्रा अफीम समेत 94 नशा तस्कर पकड़े

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 2.9 किलो ICE, 24 किग्रा अफीम समेत 94 नशा तस्कर पकड़े
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” लगातार 224वें दिन भी जारी है। इसी कड़ी में आज पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने 325 स्थानों पर छापामारी (Raid) की, जिसमें राज्य भर में 65 FIR दर्ज कर 94 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। [caption id="attachment_35045" align="aligncenter" width="800"] ARREST[/caption]

94 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया

इससे अब तक 224 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 32,683 हो गई है। इस छापेमारी में गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 2.8 किलो हेरोइन, 2.9 किलो आई सी ई, 24.2 किलो अफीम, 293 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.22 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने का निर्देश दिया है। युद्ध नशों विरुद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया गया है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"] Police Raid Police Raid[/caption]

राज्य भर में छापेमार

इस ऑपरेशन के दौरान 71 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमें राज्य भर में 325 छापेमार रही थीं। पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 336 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। राज्य सरकार ने नशों के खात्मे के लिए त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाई है — इंफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)। इसी डी-एडिक्शन हिस्से के तहत आज 37 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के इलाज के लिए राज़ी किया गया।