ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 20 September 2025

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 79 नशा तस्करों को 4.29 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित किया गिरफ्तार

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 79 नशा तस्करों को 4.29 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के लगातार 203वें दिन पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने शनिवार को 357 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 79 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के उपरांत राज्यभर में 56 एफआईआर दर्ज की गईं। [caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"] Police Police[/caption]

4.29 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही, 203 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 30,298 हो गई है। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 11.4 किलो हेरोइन, 644 ग्राम अफीम, 814 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4.29 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"] Police Raid Police Raid[/caption]

357 स्थानों पर छापेमारी की

69 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 150 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 357 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान 389 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। राज्य सरकार ने प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम - लागू की है। पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के रूप में आज 42 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए तैयार किया है।