Friday, 06 June 2025
पंजाब
War on Drugs: 134 नशा तस्कर गिरफ्तार, 4.9 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War on Drugs: राज्य में नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए "युद्ध नशों विरुद्ध" के 97वें दिन पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने आज 134 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.08 किलो हेरोइन और 4.97 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
[caption id="attachment_8681" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav[/caption]
Police Raid[/caption]
DGP Gaurav Yadav[/caption]
नशा तस्करों की कुल संख्या 16,079 हो गई
इसके साथ ही सिर्फ 97 दिनों के भीतर गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 16,079 हो गई है। यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपीज को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"]
Police Raid[/caption]