Tuesday, 01 July 2025
पंजाब
War on Drugs: 4 महीनों में 19,880 नशा तस्कर गिरफ्तार, 11.5 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War on Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत नशों के खिलाफ चल रही निर्णायक मुहिम 'युद्ध नशों विरुद्ध' को चार महीने पूरे हो गए हैं, पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने 1 मार्च 2025 से अब तक 12,135 FIR दर्ज की हैं और 19,880 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 786 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
786 किलोग्राम हेरोइन बरामद
यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा इस मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जो इस कार्रवाई की निजी तौर पर निगरानी कर रहे हैं, ने बताया कि 786 किलो हेरोइन के अलावा पुलिस टीमों ने 301 किलो अफीम, 158 क्विंटल भुक्की, 11 किलो चरस, 300 किलो गांजा, 2.9 किलो आईसीई, 27.99 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 11.58 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है।