ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 December 2025

War on Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा हेरोइन एवं अफीम सहित 103 नशा तस्कर काबू

War on Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा हेरोइन एवं अफीम सहित 103 नशा तस्कर काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़। War on Drugs: प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” के 291वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 278 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद प्रदेश भर में 83 एफआईआर दर्ज करके 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

2.6 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

इससे 291 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 40,591 हो गई है। छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 5.03 किलोग्राम हेरोइन, 2.7 किलोग्राम अफीम, 1465 नशीली गोलियां/कैप्सूल एवं 2.6 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। Big Action Against SHO
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों एवं एसएसपीज़ को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी गठित की गई है।

299 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

इस ऑपरेशन के दौरान 62 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 278 स्थानों पर छापेमारी की है। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 299 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"] Police Raid Police Raid[/caption] बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन एवं प्रिवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है तथा पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के रूप में आज 42 व्यक्तियों को नशा छोड़ने एवं पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।