Monday, 12 January 2026
पंजाब
War On Drugs: पंजाब पुलिस ने 69 नशा तस्कर किए गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War On Drugs: राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध’” के 317वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 272 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 49 FIR दर्ज कर 69 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
Police[/caption]
1.10 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद
इसके साथ ही 317 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 44,191 हो गई है। इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.3 किलोग्राम हेरोइन, 385 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.10 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। [caption id="attachment_78345" align="aligncenter" width="1200"]
Police[/caption]